[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
जमुईबिहारराज्य

महिलाओ को स्वरोजगार से जोडने को ले लायंस क्लब संकल्पित 

प्रखंड के मटिया मे लायंस क्लब ने खोला निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र 

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

सामाजिक सरोकार से जुडे लायंस क्लब आफ इंटरनेशनल की जमुई इकाई ने प्रखंड के मटिया हनुमान चौक स्थित शिवालयम परिसर मे महिलाओ के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला।

नेचर विलेज के संरक्षक सह पूर्व सीओ निर्भय प्रताप और लायन्स क्लब ऑफ जमुई के उपाध्यक्ष लायन डॉक्टर गुरुशरण लाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने लायंस क्लब के सामाजिक सरोकार से जुडे कार्यों की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास की दिशा मे अगर सबों के द्वारा थोडा थोडा प्रयास किया जाए तो समाज की दशा और दिशा बदल सकती है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सबों की जिम्मेदारी बनती है और हमसबों को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।विकास के कार्यों के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहना उचित नही है।

इस मौके पर लायंस क्लब आफ जमुई के रिजन चेयरपर्सन लायन श्रीकांत केसरी ने कहा कि महिलाओ को स्वरोजगार से जोडने को लेकर लायंस क्लब संकल्पित है।

आगे भी महिलाओ के लिए कई कार्य किए जाएंगे।उन्होंने लायंस क्लब के द्वारा जिले भर मे चलाई जा रही योजनाओ से लोगों को रुबरु कराया।

इधर उद्घाटन सत्र मे मटिया पाडो, बनगामा,बहिरा सहित अलग-अलग गांवों से आई 25 महिलाओ का सिलाई प्रशिक्षण लेने के लिए नामांकित किया गया और उन्हे बताया गया कि सिलाई प्रशिक्षण लेने के बाद सबों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा और जरुरत मंद महिलाओ को सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर लायंस क्लब आफ जमुई के सेक्रेटरी लायन विजय कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन भोला रजक, डिप्टी प्रेसिडेंट लायन रवीन्द्र बरनवाल, लायन अमर मोदी, लायन नीरज कुमार, लायन बिपिन बरनवाल, लायन बिनोद कुमार लायन, लायन सुजीत कुमार,लायन उर्मिला बरनवाल स्कील डेवलपमेंट के चेयरपर्सन लायन अनुपम कुमार सहित, नमामि गंगे के प्रतिनिधि नंदलाल सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close