[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभबिहार के तमाम शिक्षकों-छात्रों को बड़ी राहत मिलने की संभावन, स्कूलों में फिर लागू होगा शनिवार को हाफ डेप्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजनपिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवालचोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
जमुईबिहारराज्य

समारोह पूर्वक मनाया गया बैंक ऑफ बड़ौदा का 117 वां स्थापना दिवस

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

मुख्यालय स्थित मुख्य शाखा में केक काटकर समारोह पूर्वक मनाया गया । मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि इस दौरान बैंक की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय शास्त्री कालोनी के बच्चों के बीच किताब , कापी , कलर , कलम और पेंसिल समेत विभिन्न प्रकार के पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।

इसके अलावा बाल गृह के बच्चों के बीच वस्त्र और मिठाई का वितरण किया गया है । उन्होंने कहा कि ग्राहकों का सहयोग के कारण ही हमारा व्यवसाय इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है ।

बैंक द्वारा ग्राहक हित को ध्यान में रखकर कई प्रकार की सुविधाओं का विकास किया गया है लिहाजा आप सभी ग्राहकों का खाता हर हाल में बैंक में होना चाहिए । क्योंकि सरकार द्वारा सभी प्रकार का अनुदान खाता के माध्यम से ही दिया जा रहा है ।

ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के बैंकिंग कार्य से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधा देना हमारा मूल लक्ष्य है ।

सरकार द्वारा ऑन लाइन लेनदेन की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है । इसलिए बैंकिंग सुविधा से जुड़ना हर हाल में जरूरी है ।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हमारी एक शाखा गिद्धौर प्रखंड के महुली में कार्यरत है । इसके अलावा लगभग दो दर्जन ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित है ।

इस मौके पर एनओबीडब्लू के क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार , ऋण अधिकारी संदीप कुमार , सदानंद सिंह , संतोष गुप्ता एवं भास्कर सिंह समेत दर्जनों ग्राहक मौजूद थे ।

Check Also
Close