[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
टॉप न्यूज़बिहारमुजफ्फरपुरराज्य

मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभ

मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी और डीपीआरओ करेंगे संचालन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा प्रेस क्लब

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मुजफ्फरपुर:- मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल आखिरकार रंग लाई और मुजफ्फरपुर में बनकर तैयार प्रेस क्लब का शुभारंभ हो गया। प्रेस क्लब के संचालन नियमों को शिथिल करते हुए विभाग ने अब इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को सौंपी है।

मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इसकी देखरेख के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने एक चतुर्थवर्गीय कर्मी को जिम्मेदारी दी है।

प्रेस क्लब के शुभारंभ पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को पत्रकारों ने बधाई दी। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के संस्थापक वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी, वरीय पत्रकार मणि भूषण शर्मा, पत्रकार सत्यम प्रकाश एवं विवेक कुमार ने प्रेस क्लब का भ्रमण किया।

पर यह पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने पहल की सराहना करते हुए बताया गया कि भारत-नेपाल पत्रकारों के संगठन मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की मांग पर बिहार के सभी 38 जिलों में प्रेस क्लब भवन निर्माण की योजना शुरू की गई थी।

तत्कालीन मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पहल तथा तत्कालीन सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री वृषण पटेल के समन्वय से यह योजना आगे बढ़ी।

बाद में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कार्यकाल में यह योजना धरातल पर उतरी और विभिन्न जिलों में प्रेस क्लब भवन बनकर तैयार हुए। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रेस क्लब भवनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का भी शुभारंभ हुआ है। पत्रकारों ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मिडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष नवेन्दु कुमार और अन्य सदस्यों ने मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों के हित में किए इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।

Check Also
Close