[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अरवलबिहारराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिक

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिक

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज विभाग मंत्री आदरणीय श्री दीपक प्रकाश जी को पुनः अरवल जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चाँद मलिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन एवं जनसेवा की नई बुलंदियों को छू रहा है। ऐसे समय में माननीय प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी का पुनः अरवल जिला का प्रभारी मंत्री बनाया जाना जिले के लिए गौरव एवं विकास की नई उम्मीद का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में अरवल जिला में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पंचायत एवं जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति एवं नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

चाँद मलिक ने कहा कि अरवल जिला के समग्र विकास, लंबित योजनाओं की समीक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने हेतु जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक जल्द से जल्द आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से विकास योजनाओं को नई ऊर्जा, मजबूत क्रियान्वयन एवं तेज गति मिलेगी, जिससे आम जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ और अधिक प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी शीघ्र बैठक आयोजित कर अरवल जिला के विकास, जनहित एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अरवल को विकास एवं सुशासन की नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

चाँद मलिक
जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता, अरवल
Check Also
Close