[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ग्राम प्रधान अरविंद कुमार गुप्ता ग्रामवासीयों क्षेत्र वासियों और देशवासियों को 15 अगस्त पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीसांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरीचकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारी

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, महापौर नगर निगम मोतिहारी श्रीमती प्रीति गुप्ता,उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता के द्वारा बुडको के अभियंताओं के साथ आज मोतीझील के किनारे एसटीपी निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर बुडको के अभियंताओं के द्वारा बताया गया कि मोतीझील एवं अन्य नदियों की सफाई और पुनरुद्धार के लिए STP की योजना पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

इस योजना के अंतर्गत चार स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना की जा रही है, जिससे झील/नदियों में गिरने वाले अनुपचारित सीवेज और गंदे नालों के पानी को पूरी तरह रोका जा सकेगा।

प्रत्येक STP आधुनिक जैविक एवं रासायनिक शोधन प्रक्रिया पर आधारित होगा, जिसमें स्क्रीनिंग, सेडिमेंटेशन, एरेशन और बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट के चरण शामिल हैं। इससे सीवेज जल पूरी तरह शोधित होकर ही झील तक पहुँचेगा।

इस परियोजना से झील का जल स्वच्छ एवं निर्मल होगा, जलीय जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्जीवित होगा, झील को नवीन पहचान मिलेगी तथा पर्यटन का केंद्र बनेगी।

चारों STP का निर्माण कार्य वर्तमान में तेज़ गति से जारी है और वर्ष 2027 के अंत तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

Check Also
Close