[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….

जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….

‘सहयोग शिविर’ और ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’–2026, फॉर्मर रजिस्ट्री, और जनगणना 2027 के उद्देश्यों, प्रगति और कार्ययोजनाओं को किया गया साझा।

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आज जिला पदाधिकारी नवीन (भा प्र से) की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों की विस्तृत कार्य-योजना को साझा किया गया ।

जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता की शुरुआत कल दिनांक 19 मई 2026 से जमुई जिले के सभी दस प्रखंडों की सूचीबद्ध कुल 20 पंचायतों में प्रारंभ हो रहे ‘सहयोग शिविर’ की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in क्रियाशील किया गया है,

जिसके माध्यम से आम नागरिक न केवल अपनी समस्याओं का त्वरित पंजीकरण करा सकेंगे, बल्कि क्षेत्र के विकास हेतु अपनी मांगें और बहुमूल्य सुझाव भी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। लोक सेवाओं के अधिकार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन के निष्पादन हेतु तीस दिनों की अनिवार्य समय-सीमा निर्धारित की गई है।

इस तकनीकी व्यवस्था के तहत यदि किसी आवेदन पर आरंभिक दस दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित नोडल पदाधिकारी के विरुद्ध प्रथम स्पष्टीकरण स्वतः निर्गत हो जाएगा, जो बीस दिन बीतने पर द्वितीय स्पष्टीकरण में परिवर्तित हो जाएगा।

इसके बावजूद यदि तीस दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर मामले का संतोषजनक निष्पादन नहीं किया जाता है, तो डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध स्वतः विभागीय कार्रवाई और निलंबन की प्रक्रिया प्रभावी हो जाएगी।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री जमुई, जिला श्री संजय कुमार सिंह एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कौशल किशोर( भा. प्र. से.) के सहयोग शिविर के भ्रमण कार्यक्रमों की आधिकारिक सूचना साझा की।

उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुपालन में माननीय प्रभारी मंत्री कल ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस से यात्रा कर जमुई आयेंगे तत्पश्चात वे जमुई के थेगुआ पंचायत, गिद्धौर प्रखंड के सेवा और चकाई प्रखंड के माधोपुर पंचायत के सहयोग शिविर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ अभियान का परिचय और उद्देश्यों से अवगत कराते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जमुई सदर को छोड़कर जिले के शेष नौ प्रखंडों के कुल 89 जनजातीय बहुल गांवों को इस विशेष अभियान में शामिल किया गया है।

आगामी 25 मई तक चलने वाले इस गौरव उत्सव के दौरान जिले भर में कुल पचास शिविरों के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसका सीधा लक्ष्य 14,916 जनजातीय परिवारों को सरकार की मुख्यधारा की कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करना है।

अभियान के तहत 20 मई को सभी वरीय प्रशासनिक अधिकारी स्वयं चयनित सुदूर गांवों का भ्रमण कर जनता के बीच चेतना का संचार करेंगे, जबकि 19 से 25 मई के विशेष सप्ताह में इन क्षेत्रों के आदि सेवा केंद्रों पर अधिकारिता ड्राइव और सघन स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जाएगा।

जमुई के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहने के कारण विकास की दौड़ में पीछे छूट गए इन सुदूर इलाकों के लिए यह अभियान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, विशेषकर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, क्योंकि जमुई उन चुनिंदा जिलों में शामिल है जहां सिकल सेल एनीमिया की समस्या अत्यधिक है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान सुदूरतम बस्तियों में विशेष सिकल सेल टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और व्यापक काउंसलिंग अभियान चलाया जाएगा।

24 मई को संपूर्ण गतिविधियों का दस्तावेजीकरण कर प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी और समापन के दिन यानी 25 मई को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस महाअभियान की समस्त उपलब्धियां पुनः मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएंगी।

वार्ता के अगले चरण में जिला पदाधिकारी ने राष्ट्र के अत्यंत महत्वपूर्ण ‘जनगणना कार्य’ की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी सांख्यिकीय कार्यक्रम को जमुई जिले में त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 3,305 प्रगणक और 555 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

संपूर्ण जिले को कुल 3,850 हाउस लिस्टिंग (एचएल) ब्लॉकों में विभक्त किया गया है, जिनमें से 2,330 ब्लॉकों में प्रविष्टि का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है तथा 1,519 ब्लॉकों में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है, जबकि गिद्धौर प्रखंड ने हाउस लिस्टिंग कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है।

जिला पदाधिकारी ने जनगणना के आंकड़ों की संवेदनशीलता, विश्वसनीयता और पूर्ण गोपनीयता के संबंध में देश के समस्त नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ये आंकड़े वैधानिक रूप से सुरक्षित और अत्यंत गोपनीय होते हैं।

जिन्हें किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से साझा नहीं किया जा सकता है; इनका एकमात्र वैज्ञानिक उपयोग देश और राज्य की भावी विकास योजनाओं के निर्माण, क्रियान्वयन तथा नीतिनिर्माण तथा समाज की वास्तविक आर्थिक-सामाजिक स्थिति के सटीक आकलन के लिए ही किया जाता है।

प्रेस वार्ता के अंतिम सत्र में उन्होंने किसानों समृद्धि के लिए समर्पित के लिए चलाए जा रहे ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान के कम प्रगति पर चिंता जताते हुए इसके कारणों से मीडिया को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई से 30 जून 2026 तक पूरे जिले में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ‘मिशन मोड’ में संचालित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आनेवाले समय में कृषि, अनुदान और राजस्व से जुड़ी समस्त सरकारी सेवाएं अनिवार्य रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित होने जा रही हैं, ऐसे में भूमि की जमाबंदी या राजस्व रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर किसान कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

अतः जिला पदाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से जमुई के समस्त कृषकों से पुरज़ोर अपील की है कि वे इस निर्धारित अवधि के भीतर अपने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और परिमार्जन के लंबित कार्यों को हर हाल में पूरा कराकर अपनी जमाबंदी संबंधी विसंगतियों को स्वयं रूचि लेकर सुधार करवा लें। ताकि जिले के सभी वास्तविक कृषकों तक पारदर्शी ढंग से शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा सके।

अंत में, जिला पदाधिकारी ने जमुई के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से राष्ट्र और जिला निर्माण के इन सभी महा-अभियानों में अपनी सक्रिय, सचेत और सकारात्मक सहभागिता निभाने की अपील की ।

Check Also
Close