[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

ऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्च

ऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्च

मातृ शक्ति के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

जो समाज अपने बलिदानियों को भूलता हे समझिए वो हवा झुलता है?

समाज के दवे, पिछड़े की मदद करना हमारा सामाजिक जिम्मेदारी है।

2500 लोगों का समागम एक अलग इतिहास लिखने को आतुर है?

अंधविश्वासों, पाखंडों से दूर रहने से ही हम सभी का विकास संभव हो सकता है?

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: ऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट (AIDP) का तृतीय महासम्मेलन आज पुनपुन, पटना में ऐतिहासिक उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांति देवी, विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध प्रसाद एवं राजीव रंजन तथा AIDP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली पासवान सहित ट्रस्ट के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।देश के कोने-कोने से आए लगभग 2500 प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज एवं देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए एकजुटता से संकल्प लिया।

ट्रस्ट के महासचिव ने “सामाजिक विकास – संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर संबोधन देते हुए कहा, “संकल्प ही विकल्प है। ये केवल सम्मेलन नहीं, हमारे सामाजिक विकास के महायज्ञ का तीसरा पड़ाव है।”दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा:शिक्षा क्रांति: “प्रगति शिक्षा केंद्र” के माध्यम से 120 बच्चे निःशुल्क शिक्षा पा रहे हैं।

इनमें से 8 बच्चों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।स्वास्थ्य सुरक्षा: 7 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 1800+ लोगों का इलाज तथा 23 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए गए।संगठन शक्ति: आज 22 राज्यों में ट्रस्ट के 11,000+ सक्रिय सदस्य हैं।”मिशन 2027 – पंच-संकल्प” की घोषणा:

महासम्मेलन से अगले 3 वर्षों के लिए “सामाजिक विकास मिशन 2027” लॉन्च किया गया। इसके 5 स्तंभ हैं: हर जिले में एक प्रगति केंद्र: 2027 तक हर जिले में शिक्षा-सह-कोचिंग केंद्र। लक्ष्य: 5000 बच्चों को पुलिस, सेना, SSC व रेलवे भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग।स्वास्थ्य आपातकाल सेवा: हर प्रमंडल में “दुसाध सेवा एंबुलेंस” एवं प्रत्येक 6 माह में मेगा स्वास्थ्य शिविर।

स्वरोजगार से स्वाभिमान: “कौशल विकास योजना” के तहत बहनों हेतु सिलाई-कढ़ाई केंद्र तथा युवाओं हेतु कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर ट्रेनिंग।कानूनी सहायता प्रकोष्ठ: प्रत्येक राज्य में 5 अधिवक्ताओं का पैनल निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु।डिजिटल दुसाध समाज: नौकरी, योजनाओं व रक्तदान की सूचना हेतु मोबाइल App लॉन्च किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली पासवान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर और बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलकर ही हम समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बना सकते हैं। 2500 लोगों की उपस्थिति साबित करती है कि समाज अब जाग चुका है।

“मुख्य अतिथि शांति देवी ने कहा, “मातृशक्ति के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। प्रगति शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाली बेटियाँ ही कल का भविष्य हैं।”कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जिसमें उपस्थित सभी 2500 लोगों ने समाज के विकास हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने की शपथ ली।

उद्धरण – महासचिव: “जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वो इतिहास बना नहीं सकती। भीख नहीं, रोजगार चाहिए। अन्याय सहना भी पाप है। अब समय है शिक्षा को शस्त्र, संगठन को शक्ति बनाने का।”

Check Also
Close