[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजन

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजन

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 23/05/2026 (शनिवार) को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता माननीय राज्यपाल मो० सैयद अता हसनैन, आमंत्रित अतिथिगण श्री संजय सरावगी जी, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, श्री संजीव चौरसिया जी, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, श्री अशोक कुमार अग्रवाल जी, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद एवं माननीया उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय, राजनीति एवं विकास पर परिचर्चा करना।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के माननीय अध्यक्ष पीके अग्रवाल के द्वारा संबोधन किया गया जिसमें उन्होंने माननीय महामहीम राज्यपाल महोदय जी का अभिनंदन कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बिहार में उद्योग स्थापित करने पर विशेष परिचर्चा की।

महामहीम राजपाल महोदय के द्वारा बिहार में उद्योग धंधे लगाने एवं धार्मिक दार्शनिक स्थलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार में असीम संभावनाएं हैं उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया, राजगीर एवं पटना के विभिन्न स्थानों का अपने संबोधन में चर्चा किया एवं बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के व्यवसायिक समागम व शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चेंबर द्वारा दशकों से सहयोग करने वाले लोगों को मोमेंटो प्रदान कर महामहिम राज्यपाल के हाथों से सम्मानित किया गया।

दूसरे सत्र में संजय सरावगी जी भारतीय जनता पार्टी एवं संजीव चौरसिया को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर कहा कि व्यवसायियों एवं उद्योग के लिए सदैव कार्य किया। उद्योग को सुचारू रूप से चलाने के लिए कानून व्यवस्था का होना नितांत आवश्यक है।

आज पूरे देश के उद्योगपति बिहार की ओर देखरहे है सबसे बड़े स्वयं बिहार सरकार और बिहार मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने उससे ज्यादा कम से कम कमइन्वेस्टमेंट पॉलिसी, फूड प्रोसेसिंग से लेकर कई तरह की इंडस्ट्री में आज बिहार की जो पॉलिसी बहुत अच्छी है।

माननीय मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहां की उद्यमियों एवं व्यवसाययों को में अस्वस्थ करना चाहती हूं कि आप बिहार आए बिहार में उद्योग धंधे की असीम संभावनाएं हैं मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आप बिहार में कल कारखानों में निवेश करें मैं मदद करने के लिए हमेशा तैयार हूं उन्होंने प्रफुल्लित मुद्रा में कहा की बिहार सरकार में मुझे सबसे कम उम्र के मंत्री होने का मुझे गौरव प्राप्त हुआ है।

निश्चित तौर पर बिहार के युवाओं को रोजगार का नया सृजन होगा और पलायन पर रोक लगेगी। माननीय मंत्री को जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स, जमुई के अध्यक्ष व सचिव के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर एक पत्र सौंपा गया।

कार्यक्रम में जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स, जमुई के अध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल, सचिव नितेश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार, वरिष्ठ व्यवसाई राजू भालोटीया एवं व्यवसाई व समाजसेवी श्रीकांत केसरी उपस्थित हुए।

Check Also
Close