
दानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…
यात्रियों के समानों के साथ साथ मनचलों, शोहदों पर भी रहेगी तीसरे नेत्र की पैनी नजर।
अब महिलाएं बेफिक्र हो कर कीजिए सफर,क्योंकि अब है,CCTV कैमरे की शोहदों पर,उचक्कों पर नजर।
बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
दानापुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर यात्री सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा मंडल के स्टेशनो पर दर्जनो हाईटेक CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनके जरिए यात्रियों की सुरक्षा हेतु अब प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य स्टेशन परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और यात्रियों, खासकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। CCTV कैमरों के लगने के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो गई है।
इन कैमरों का पूरा कंट्रोल GPS आधारित सिस्टम के जरिए जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और रेलवे यात्री सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा।
वर्तमान में इस अभियान के अंतर्गत दानापुर, डुमरांव, मोकामा, लखीसराय, हाथीदह, बिहारशरीफ, जमुई, झाझा, खुसरूपुर, पुनपुन, जहानाबाद, इसलामपुर, हिलसा, परसा बाजार, बाढ़ सहित लगभग 31 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही शेखपुरा, वारसलीगंज, तिलैया, गिद्धौर, बड़हिया, रामपुर डुमरा, सिलाव सहित 17 स्टेशनों पर पर सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन का कार्य प्रगति पर है;शीघ्र ही इन स्टेशनों पर भी CCTV इंस्टॉल कर दिया जाएगा।




















