[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

राज्यसभा जा रहे नीतीश पर भावुक सम्राट: ‘वे बिहार के महानायक हैं, रहेंगे हमेशा…बिहार को मिला नया राज्यपाल – लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैनराजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं:- तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्रीनेपाल चुनाव बालेन शाह की पार्टी 3 सीटों पर जीती, केपी शर्मा ओली बुरी तरह पिछड़ेराज्यसभा सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, नया CM अगले महीने…रेल यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए रेल 05 मार्च को दानापुर मण्डल से खुली 09 स्पैशल ट्रेनमुख्यमंत्री नीतीश कमार ने लिया राज्यसभा जाने का फैसला, सोशल मीडिया लिखा भावुक पोस्ट…इजराइली राजदूत का बयान: मोदी को हमले की पूर्व जानकारी नहीं थीसभी सीतामढ़ी वासियों कोई होली की ढेर सारी शुभकामनायें एवं बधाई: DM रिची पाण्डेयहोली मिलन के दो गोला रंगोत्सव में महाविद्यालय में उड़ें अबीर-गुलाल 
जमुईबिहारराज्य

दिव्यांग पेंशनधारी, वृद्धा पेंशन, बढोतरी को लेकर 7 अगस्त को झाझा प्रखंड मुख्यालय में होगा विरोध प्रदर्शन: बिनोद यादव फूटल कपार

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा नगर परिषद तालाब रोड बाबू बांक में बिहार किसान समिति के बैनर तले एक बैठक को गई। जिसकी अध्यक्षता श्याम सुंदर प्रसाद ने किया।

बैठक में उपस्थित विनोद यादव ने कहा विधवा दिव्यांग पेंशनधारी को मात्र ₹400 दिया जाता है उक्त पैसों से एक माह का पानी भी खरीद कर लोग नहीं पी सकते हैं।

बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में पेंशनधारियों का पेंशन में बढ़ोतरी की गई,परंतु बिहार में, वृद्धों को दिव्यांग पेंशनधारी को भगवान भरोसे छोड़ दिया।

इन लोगों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार को ध्यान आकर्षण करवाने के लिए आगामी 7 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री के नाम से प्रखंड विकास प्राधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा।

श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा जब तक हम लोगों का मांग पूरा नहीं किया जाता है हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर महबूब अंसारी, मनोज ठाकुर, गीता देवी एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close