[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
बिहारराज्यरोहतास

प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं वृक्षः डॉ प्रकाश चतुर्वेदी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर है। यह न केवल धरती को हरा-भरा रखने में योगदान देते हैं, बल्कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से भी बचाते हैं।

मनुष्य एवं अन्य प्राणियों का जीवन भी इन्हीं वृक्षों से मिलने वाली ऑक्सीजन पर निर्भर रहता है। ऐसे में वृक्ष हमारे लिए कदम कदम पर जरूरी है।

यह बात बीजेपी के इंटर कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चतुर्वेदी में कॉलेज परिसर में पौधा रोपण करते हुए कहा। कार्यक्रम के दौरान छाया एवं फलदार पौधे लगाए गए और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि सनातन काल से प्रकृति के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा रही है और उसी आस्था के अनुसार इन्हें हम पूजते आ रहे हैं।

वृक्षों का स्थान प्रकृति द्वारा दिए गए उपहारों में से सर्वोपरि है। वृक्ष के नीचे बैठकर कई ऋषि-मुनियों ने भी जप-तप किए हैं, यह प्रकृति के संरक्षक भी हैं।

परंतु वर्तमान समय में लोग अपने स्वार्थ के लिए हरे-भरे पेड़ों की बलि दे रहे हैं, इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। अगर प्रकृति को बचाए रखना है, तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना है और वनों को उजड़ने से बचाना है।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य उमेश पाठक, परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा, शिक्षक दिनेश पांडेय, लल्लू चौबे,मिथलेश चौधरी, अनिल गिरी, ओम प्रकाश पाठक, अनिल कुमार मिश्र, प्रेम नाथ पाठक,राज किशोर केशरी,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close