[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

ऑपरेशन मुस्कान लोगों के चेहरे पर ला रहा है मुस्कान

दावथ पुलिस ने तीन लोगों का खोया मोबाइल किया  वापस

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास) अगर आपका मोबाइल कभी खोया या लूट लिया गया है और जिसके लिए आप ना उम्मीद हो गए हों, तो ऐसा सोचना गलत है।

दावथ पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है ।

 दावथ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 03 मोबाइल बरामद कर उन लोगों को लौटाया जिनके यह फोन खो गए थे ।

 वहीं फोन मिलने से मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुनसान सड़क पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। जिसके कारण चोरी, स्नैचिंग की घटनाओं में रोकने में मदद मिलेगी।

वहीं उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि अगर मोबाइल गुम हो जाता है या छिनतई हो जाती है तो इसकी सूचना आप थाना को दें।

शिकायत दर्ज कराए. पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के खोए हुए मोबाइल असली धारकों को वापस किए जा रहे हैं।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक दावथ पुलिस ने अब तक 55 से अधिक मोबाइल को वापस किया है ।

Check Also
Close