[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपयेएनसीसी विद्यार्थियों को एसएसबी ने दी कार्य एवं दायित्वों की जानकारीकुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहारचकिया निर्भय दास हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान जी की महिमा
देशपटनाबिहारराज्य

दानापुर के कर्मठ पब्लिक फ्रैंडली DRM जयंत चौधरी ने 15 सेवा निवृत रेल कर्मचारियों को दी भाव भीनी विदाई

सेवानिवृत्त 15 रेलकर्मियों का किया गया "समापक भुगतान"

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मध्य रेल, दानापुर रेल मंडल द्वारा आज दिनांक 31.7.2024 को जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त हुए 15 रेलकर्मियों ( 02 अधिकारी एवं 13 कर्मचारी ) को दानापुर, सभागार में “समापक भुगतान एवं विदाई” दिया गया।

इसमें रेलसेवा से सेवानिवृत्त उपस्थित रेलकर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर श्री जयंत कुमार चौधरी द्वारा समापक भुगतान संबंधी दस्तावेज प्रदान किया गया एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया; जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने “समापक भुगतान” की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें।

जीवन में आनंदमय रहने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है, साथ ही साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहना है।

सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों को एक्युप्रेशर, होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक के डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपुर्वक बताया गया।

इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं ई सी आर के यू तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Check Also
Close