[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

गांजा सहित तस्कर को पचरौता एस‌एसबी ने किया गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सीमा पर तैनात 44 वीं बटालियन अंतर्गत पचरौता एस‌एसबी ने गुरुवार के दिन शाम को लाखों रुपये के गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा गया ।

पचरौता में तैनात इंस्पेक्टर संजीव वर्मा ने बताया कि भारत नेपाल पिलर संख्या 428 /3 के पास0गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे स्पेशल पेट्रोलिंग टीम पर तैनात थी।

तभी एक संदिगध व्यक्ति नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। संदेह होने पर उसे रोका गया ।हालांकि वह संदिग्ध व्यक्ति भागना चाहा ।लेकिन जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे धर दबोचा ।

धराये व्यक्ति के पास से माथा पर लिये हुये बोरा में से दो वाटरप्रूफ पैकेट में दस किलो गांजा जप्त किया गया। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपये आंकी गयी है।

इंस्पेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जप्त गांजा के साथ धराया तस्कर पड़ोसी देश नेपाल के परसा जिला अंतर्गत विजय बस्ती का रहने वाला चित्र बहादुर श्रेष्ठ है।

जिसे अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भंगहा पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर पूर्व से गश्त को तेज कर दिया गया है।

उधर भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने बताया कि एस‌एसबी के आवेदन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गांजा तस्कर चित्र बहादुर श्रेष्ठ को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close