[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईबिहारराज्य

ठनका गिरने से एक वयक्ति की मौत परिजनों में पसरा मातम

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 लोहा पंचायत के कुरकुट्टा गांव में ठनका गिरने से एक वयक्ति की मौत हो गई है । मृतक की पहचान कुरकूट्टा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण देव प्रसाद साव का 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार साव के रूप में की गई है ।

मृतक का भाई ने जानकारी देते हुए बताया की मेरा भाई गांव स्थित बहियार में शौच करने के लिए जा रहा था तभी अचानक जोरदार गरज के साथ ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई  हैं।

बज्रपात की आवाज सुनकर जब हम लोग दोडे तो मेरा भाई जमीन पर गिरा पड़ा मिला ।

ग्रामीणों ओर परिजनों की मदद से इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया । जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर अस्पताल में मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

ग्रामीणों की माने तो मृतक एक किसान था और बहुत ही गरीब था । किसी तरह अपना ओर अपने बाल बच्चों का भरण पोषण कर रहा था ।

वे अपने घर का एकमात्र कमाऊ वयक्ति था लेकिन अचानक हुई बज्रपात से जहाँ उसकी मौत हो गई वहीं इस बज्रपात ने सभी के मुंह का निवाला छिन लिया ।

Check Also
Close