[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

एसटीएफ के नेतृत्व मे अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर पांच पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ/सुरजपुरा(रोहतास): सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम-लडुई मे गुप्त सुचना के आधार पर एसटीएफ के नेतृत्व मे एक जाँच दल का गठन कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर ददन साह पर 25448, सतेंद्र साह पर 27743, छठु साह पर 27439 एवं सीमा देवी पर 26162 रूपये दंडित राशि लगायी गयी है।

उक्त सभी उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर से पहले तार मे कटिंग करके तथा बाईपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी जिसके कारण वास्तविक मान पठन अवरुद्ध हो रहा था तथा विभाग के राजस्व की क्षति हो रही थी।

आगे बताते चले की बिना कोई विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर चंद्रशेखर चौधरी पर 16301 राजस्व की क्षति लगायी गयी है।

श्री चौधरी के परिसर मे मीटर भी अधिष्ठापित नहीं थे तथा विद्युत सम्बंधित कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाई गयी।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा सभी से आग्रह किया गया है की जो भी विद्युत कनेक्शन नहीं लिए हैं।

वह सुविधा एप्प के माध्यम से विद्युत कनेक्शन ले लें तथा जो मीटर बाईपास कर विद्युत का उपभोग कर रहे हैं।

वह दुरुस्त कर ले अन्यथा जाँच के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

जाँच दल मे एसटीएफ के सहायक विद्युत अभियंता मो. परवेज आलम, जेई बिक्रमगंज नवदीप गोयल एवं अन्य क्षेत्रीय मिस्त्री मौजूद थे।

Check Also
Close