[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

श्रीराम कथा की ग्यारहवीं वर्षगांठ पर उमड़ी साधु संतो की भीड़

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय से सटे रमपुरवा गांव स्थित बेलवाडीह माई स्थान परिसर में रविवार को श्रीराम कथा का ग्यारहवां वर्षगांठ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड मुख्यालय सहित दूरदराज के साधु संतों की गरिमामय उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन बेलवाडीह माई स्थान के पुजारी बाबा नारायण दास ने किया।

वही मौके पर मौजूद डॉ शशांक भारद्वाज ने श्रीराम कथा के ग्यारहवें वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे साधु संतों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि साधु संतों व बड़ों का सम्मान करने वाले लोग ही समय-समय पर महान बने हैं।

समाज को मुख्य धारा से जोड़ने और मानव जाति को आइना दिखाने में साधु-संतों की अग्रणी भूमिका है। हमे सभी को साधु संतों का आदर सम्मान करना चाहिए।वही बाबा नारायण दास ने भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

भक्तों को बताते हुए कहा कि हमें जरूर प्रतिदिन अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहलें प्रभु के समक्ष नतमस्तक होना चाहिए। जीवन में गुरु का अहम महत्व है, क्योंकि गुरु ही यह बता सकते हैं कि किस तरह से धर्म मार्ग पर चल कर हम मोक्ष तथा शांति की प्राप्ति कर सकते हैं।वह गुरु हमारे साधु संत भी हैं।

उन्होंने प्रभु श्रीराम जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।मौके पर बाबा परमानंद दास,अमृत दास, कृष्णा दास, अशोक दास,नीरज कुमार विद्यार्थी, सुनील कुमार, अजीत कुमार उर्फ योगी आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close