
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास)सावन के तीसरे सोमवार पर शहर एवम गांव के शिवालयों में शिव भक्तों का मेला देखने को मिला।
भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। जलाभिषेक के लिए शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखने को मिली।
भक्तों का तांता लगा हुआ है। जलाभिषेक करने वाले भक्तों के शिव मंदिर आने का सिलसिला जारी है। ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर देवढ़ी, सकलेश्वर नाथ मंदिर पंच मंदिर,
सर्वेश्वर नाथ मंदिर बिठवा, योगेश्वर नाथ मंदिर जोगनी। बुढ़वा शिव मंदिर दावथ में युवा युवतियों भक्तों ने जलाभिषेक के बाद जमकर सेल्फी ली।
युवतियों ने व्रत कर भगवान भोले की पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में चंदन से भोले का टीका लगाने के साथ ही रील बनाया और तस्वीरें लीं।
भोले भक्तों ने भगवान शिव का दूध व जल से अभिषेक कर मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव का उच्चघोष गूंजता रहा।
दुकानों पर लगी रही भक्तों की भीड़
मंदिरों के बाहर भांग-धतूरे व बेलपत्रों समेत पूजन सामग्री की दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। श्रद्धालु भोर से ही मंदिर पहुंचे थे। दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक कर भक्तों ने मंगल कामना की।




















