विधुत विभाग की लापरवाही से उठ रहा बिहार सरकार पर सवालिया निशान

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
पिछले 15 दिनो पुर्व से लगातार जारी बारिश से जहाँ मलिन हो चुके किसानों के चेहरों पर खुशियाँ देखी जा रही है।
वहीं भगवान भास्कर सुर्य की किरणों से निकलती आग उगलने वाली धुप ओर हिट वैव से लोगों को थोड़ा राहत मिलना प्रारंभ हुआ ।
इस बीच चाहे तैज बारिश हो आ बुंदा बांदी बारिश बिजली रानी नटखट करना प्रारंभ कर दी हे। सोनो ओर झाझा प्रखंड क्षेत्र मे पिछले 15 दिनो पुर्व से शायद ही ऐसा कोई दिन लोगों को नशीब हुआ हो जिसमे 24 घंटे लगातार विधुत आपुर्ती प्राप्त हुई हो ।
एक तरफ जहाँ बिहार सरकार संपूर्ण बिहार में 24 घंटे विधुत आपुर्ती करने के लिए कटिबद्ध है , वहीं दूसरी ओर विधुत विभाग की लचर व्यवस्था ओर लापरवाही के कारण बिहार सरकार पर सवालिया निशान उठने लगी है।
क्योंकि विधुत विभाग के द्वारा बिजली चोरी से बचाव के लिए सभी के घरों में स्मार्ट मीटर तो लगा दी गई है लेकिन विधुत की आपुर्ती 24 घंटे से लेकर 48 घंटे तक गायब करने लगी है ।
लिहाजा श्रावण ओर भादो मास की उमस भरी गर्मी में लोग सरकार द्वारा जारी विधुत आपुर्ती पर सवाल पैदा करने लगी है।




















