[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में गाजे बाजे संग निकाली पदयात्रा

जन सुराज पूर्वी चंपारण जिलाअध्यक्ष बने राम शरण

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

मोतिहारी। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा अबतक जिन ज़िलों में हो चुकी है वहां संगठन विस्तार किया जा रहा है।

उसी क्रम में मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई.

इस दौरान सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की. सूची के अनुसार जिला अध्यक्षः राम शरण यादव, महासचिवः कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजकः अनिल कुशवाहा, महिला अध्यक्षः बिभा शर्मा, युवा अध्यक्षः राघवेंद्र सिंह, किसान अध्यक्षः सुरेंद्र प्रसाद इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

ज़िला कार्यालय से रैली निकाल गांधी स्मारक पहुंचे कार्यकर्ता

इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची।

वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया, गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस रैली के माध्यम से जैन स्वराज ने संदेश दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वही इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

पुर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार ने ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में लाखों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Check Also
Close