
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) मंजिले क्या है रास्ता क्या है,अगर हौसला हो तो फासला क्या है। इसको अपने जीवन में उतार कर चरितार्थ किया है गांव कसबो में रहकर अपने कठिन परिश्रम से भारतीय स्टेट बैंक के इंश्योरेंस कंपनी के लाइफ मित्र राजू पाठक ने उनकी मेहनत और कठिन परिश्रम को देखते हुए देश की दूसरी बड़ी सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एसबीआई लाइफ ने इनको अंतरराष्ट्रीय सेमिनार जो मलेशिया की राजधानी कुआलामपुर में होने जा रही है। उसमें भाग लेने के लिए इनको आमंत्रित किया गया है।
इस पर बेहद प्रसंतता जताते हुए राजू पाठक ने बताया एसबीआई लाइफ में उन्हें लगातार दूसरे वर्ष जेओटीसी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हिस्सा बनाना यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
आठ अगस्त ज्वेलस ऑफ द क्राउन का ताज मिलेगा, इसके लिए कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ ब्रांच मैनेजर शैलेश सर, और अपने मेंटर अटल बिहारी पांडे की प्रति आभार जताता हूँ।
साथ उन्होंने बताया की 7 और 8 अगस्त को कंपनी की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में भारत के साथ-साथ बिहार जैसे राज्यों की छोटे गांव कसबो में आम लोगों तक मुख्य उद्देश्य बीमा को पहुंचना है सभी तबके के लोगों को बीमा कवर कैसे प्रदान किया जाए उस पर चर्चा का मुख्य विषय बिंदु होगी।
साथ ही इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने मित्र और शुभचिंताको को दिया है।
इसके लिए मैं सदा सभी लोगों का ऋणी रहूंगा वही उनको बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र प्रसाद, मनोज गुप्ता, चारों धाम मिश्रा, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, पीके मिश्रा, अनिल गिरी, प्रदीप गिरी अजीत तिवारी, रामनिवास भगत, रितेश केसरी, सानू खान, छोटू कुमार है।




















