[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

राष्ट्रीय खुशी दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा लगाये गये फलदार पौधे

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय खुशी दिवस पर गुरुवार को पर्यावरण भारती द्वारा एक दर्जन से अधिक फलदार वृक्ष लगाये गये । जिसमे आम , जामुन , कटहल , ऑवला , लीची तथा अमरुद आदि शामिल थे ।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान ही एकमात्र उपाय है । इसी से पर्यावरण संतुलन संभव है।

दूसरा कोई उपाय नहीं है । उन्होंने कहा कि यदि मानव एक हरे पेड़ काटते हैं तो पांच नये पौधे जरुर लगायें , अन्यथा भविष्य अंधकारमय हो जायेगा ।

श्री शाण्डिल्य ने बताया कि आठ अगस्त को राष्ट्रीय खुशी दिवस है । इसकी स्थापना 1998 में सीक्रेट सोसायटी ऑफ हैप्पी पीपुल्स के द्वारा हुआ था । इसका उद्देश्य केवल खुशी मनाना है ।

असीमित मात्रा में खुशी मनाना , खुशियाँ बाँटना ओर दूसरों के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ लाने का दिन राष्ट्रीय खुशी दिवस हो ।

विदेशी चिन्तक राल्फ वाल्गे इमर्सन ने एक बार कहा था हर मिनट जब आप गुस्से में होते हैं तो आप खुशी के 60 सेकेंड खो देते हैं ।

एक विचारणीय बिषय यह है कि हमारे बुरे दिन हमें किसी दुसरे व्यक्ति की खूशी को कुचलने का अधिकार नहीं देता है ।

क्योंकि उनकी मुस्कान हमें मुस्कुराने पर मजबूर कर सकती है । यदि आप खुश हैं तो दूसरों को भी खुश कर सकते हैं । मधुमेह या डायबीटीज बीमारी हमेशा उदास रहने से होता है ।

अतः हमेशा खुश रहना ही जीवन का असली आनंद है । मानव के जीवन में खुशी लाने के लिए ही राष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है । ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है ।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में रागिनी देवी , गुड़िया कुमारी , गीता देवी , शैलेन्द्र कुमार , सुधीर कुमार सिन्हा , सुमित कुमार , राघव कुमार , मनोज कुमार आदि लोग शामिल थे ।

Check Also
Close