[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

लोक अदालत के लिए सभी विभाग के अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी द्वारा लोगो को जागरूक करने की की गई अपील

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट 

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक 14 सितंबर 2024 को व्यवहार न्यायालय जमुई परिसर में आयोजित की जाएगी की उस आलोक में आज जमुई जिले के सभी थाना के नोडल पदाधिकारी के साथ आवश्यक बैठक संपन्न की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राकेश रंजन के द्वारा की गई।

बैठक में सचिव महोदय ने विगत राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक 13 जुलाई को संपन्न हुई में सभी थाना के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किए गए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया।

इसके साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में नोटिस के तमिल के लिए इस तत्परता से कार्य करने का आग्रह किया।

विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे ज्यादा वादों का निष्पादन संपन्न किया गया था। इसी कड़ी को जारी रखने के लिए समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए।

नोटिस का शत प्रतिशत तमिल राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार प्रसार एवं थाने में हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को सुलहनीय वादों में आपसी समझौते से वादों के निष्पादन के लिए प्रेरित करने हेतु कहा गया है।

थाने की गस्ती गाड़ी में भी प्रचार सामग्री लगाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया गया है।

समस्त थाना पदाधिकारी ने सचिव महोदय को आश्वासन दिया कि पूर्व की तरह वह पूरी निष्ठा से इस राष्ट्रीय लोक अदालत के आयेाजन को सफल करने में अपना पूरा योगदान देंगे।

Check Also
Close