[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

28 वर्षों से शिक्षा दे रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की असामयिक निधन

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

पिछले 28 वर्षों पुर्व से लगातार एक ही विधालय के बच्चों को शिक्षा दे रहे अनुप कुमार सिन्हा की बिति गुरुवार की देर रात अचानक हाट अटैक आने से उनका निधन हो गया है ।

वे 65 वर्ष के थे । अचानक हुई निधन से उनके परिजनों मे कोहराम मच गया । परिजनों की विलाप को सुन अन्य लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े ।

वे अपने पिछे 55 वर्षिय पत्नी अनुराधा सिन्हा , दो पुत्रों मे पुत्र अंकुर कुमार एवं अमन कुमार तथा दो पुत्री अर्चना कुमारी एवं अमिशा कुमारी ऊर्फ छोटी कुमारी सहित भरा पुरा परिवार को छोड़कर सदा के लिए भगवान के प्यारे हो गए ।

बताया गया है कि वे पिछले 28 वर्षों पुर्व से अपने परिजनों के साथ बटिया मे रहकर एक प्राईवेट विधालय मे बच्चों को शिक्षा देते रहे।

जिसमे वे अपने बच्चों को इतिहास , भुगोल एवं अंग्रेजी का ज्ञान देकर अपने कार्यकाल मे एक हजार से अधिक बच्चों को फस्ट मार्क्स लाने मे सफलता दिलाये थे ।

झाझा निवासी स्व: अनुप कुमार सिन्हा बिते वर्ष 1996 मे ही झाझा को छोड़कर अपने परिजनों के साथ बटिया मे आकर रहने लगे थे । इस 28 वर्ष के दौरान उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव ओर गरीबी मे जीवन बिताकर बाल बच्चों का भरण पोषण करते रहे।

जिसमे उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अनुराधा सिन्हा ने भी तकरीबन 20 वर्षों तक अपने पति के साथ हाथ बंटाकर बच्चों को शिक्षा देने मे साथ निभाते रहे , ताकि छोटे छोटे बच्चों का सही तरिके से पालन पोषण किया जा सके ।

उनके निधन की सुचना पाकर उनकी अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों ओर समाज सेवियों के अलावा विधालय मे ज्ञान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं का तॉता लगा रहा ।

लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रधासुमन पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । साथ ही इस दुख की घड़ी में पिड़ित परिवार को धैर्य बंधाते हुए मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की ।

इस मौके पर शरस्वति शिशु विधा मंदिर के सचिव सह संस्थापक यमुना प्रसाद यादव , प्रधानाचार्य मुकेश कुमार , वरिष्ठ शिक्षक अवध बिहारी त्रिपाठी , दहियारी पैक्स अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद यादव , पुर्व मुखिया संतोष पासवान , सरपंच प्रतिनिधि बिष्णुदेव यादव , सरपंच प्रत्याशी गुलटन पासवान , शिक्षक शशिभूषण गुप्ता एवं महेश यादव ,

समाज सेवी महेंद्र प्रसाद यादव , बाबा झुमराज मंदिर के पुजारी दिवाकर सिंह के अलावा बिनोद बरनवाल , लालु कुमार बरनवाल , पिंटू यादव , मोहन बरनवाल , उमेश बरनवाल , सुधीर पासवान सहित बड़ी संख्या में विधालय के छात्र छात्राओं ने पार्थिव शरीर को नमन कर अंतिम दर्शन किया ।

Check Also
Close