
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) कैलानी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन आचार्य अमीत मिश्रा ने लोगो को भागवत कथा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
आचार्य ने कहा कि भागवत को सुनने से हमें आध्यात्मिक विकास की प्राप्ति और भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है।
भागवत का मूल मंत्र सदाचार है और जो मनुष्य इसे अपना लेता है, उसे भगवान के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। भागवत हमें त्याग, कर्म, मानसिक शांति और अनेक प्रकार की कुरीतियों से दूर रखने में भी सक्षम है।
राधा नाम का जाप करने से ही हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है और भौतिक सुख, मोह, माया यह सब क्षण भर के लिए ही सुख देते है।
इंसान की असली कमाई भगवत नाम का जाप हैं और अन्य सुख इंसान को आंतरिक शांति नहीं दे सकते है। आयोजन कर्ता विद्यानंद पांडेय,अमित पांडेय ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 2 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित किया ।
आज अंतिम दिन हवन पूजन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ।मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित पांडेय,धनजी पांडेय,अजीत पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।




















