[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

राष्ट्रीय पुत्र पुत्री दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा किया गया पौधारोपण

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 पर्यावरण भारती के द्वारा रविवार को राष्ट्रीय पुत्र पुत्री दिवस पर फलदार पौधे लगाये गये । पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि सभी मानव प्रति दिन वृक्षारोपण करें ।

मानव के जीवन में प्रति दिन सुअवसर आता है , जैसे जन्म दिन , वर्षगांठ , पुण्य तिथि , व्रत ओर त्यौहार आदि के मौके पर पौधारोपण करना नहीं भूलें ।

पर्यावरण संरक्षण हेतु मानव का पुनीत कर्त्तव्य है वृक्षारोपण करना । आज 11 अगस्त को राष्ट्रीय पुत्र-पुत्री दिवस है जो पहली बार 11 अगस्त 1988 को मनाया गया ।

राष्ट्रीय पुत्र-पुत्री दिवस का उद्देश्य है अपने पुत्र एवं पुत्री को अपने लक्ष्य प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान करना । बच्चों का आदर्श उनके माता-पिता ही होते हैं । माता-पिता अपने घर की परंपरागत रीति रिवाज को बच्चों को बतायें ।

कहानियाँ कहें । बच्चों को प्रेरक प्रसंग बतायें । उन्होंने कहा कि दो बच्चों का स्वभाव अलग अलग होता है । मेधावी भी अलग अलग होते हैं ।

राष्ट्रीय पुत्र-पुत्री दिवस पर परिवार में उनकी भूमिका बतायें । परिवार ही बच्चों का पहला पाठशाला है । ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है ।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में राम बिलास शाण्डिल्य , भोला प्रसाद , मोहन प्रसाद , कल्याणी देवी , स्नेहलता देवी , शशि लता देवी , रागिणी देवी , अरविंद कुमार इत्यादि ने भाग लिए ।

Check Also
Close