
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) दावथ ग्राम निवासी श्री हीरालाल पंडित जी के पुत्र अरविंद कुमार प्रजापति जी का बिजली के तार गिरने से निधन हो गया था।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अपने श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुवाजा देने का निर्देश दिया।
आगे उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं । मौके पर सत्येंद्र सिंह मंत्री, भाजपा महामंत्री मंडल, मुन्ना कुशवाहा,दावथ धूनमुन सिंह ,अभय सिंह, भोला कुशवाहा, सनोज लाल ,गुड्डू तिवारी ,राजू शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।




















