
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास)दावथ प्रखंड के मालियाबाग में स्थित शेरशाह आईटीआई में व्यवहारिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। जिसमें आईटीआई से जुड़े 2 ट्रेड की परीक्षा ली गई।
आईटीआई के प्राचार्य जैक अनवरने बताया कि बाहर से आए एक्सटर्नल द्वारा परीक्षा ली गई। छात्रों से विषयों से संबंधित पूछ-ताछ की गई।
उन्होंने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर कुल 150से परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मौके पर गुड़िया कुमारी, शशि भूषण, नासीर खान,बच्चन खान उपस्थित थे।




















