
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
- विदित हो डॉक्टर बसन्त डालमिया झाझा की मिट्टी का लाल हैं।
- डॉक्टर बसन्त डालमिया देश विदेश के कई लोगों के दिल के दरवाजे को खोला है।
- डॉ बसन्त अब झाझा में भी महीने के कई दिन गरीबों की सेवा के लिए अपना कीमती समय देना का फैसला किया है।
- फिलहाल दिल्ली में करते हैं दिल के रोगियों की सेवा।
झाझा टोटो स्टैंड, रेलवे स्टेशन झाझा के प्रांगण में तमाम मानव सेवा संघ के सदस्यों और गरीबों के बीच डॉक्टर बसन्त डालमिया ने अपना जन्मदिन मानकर खुशियां बांटी। आज तमाम गरीबों को भोजन पुड़ी सब्जी बुंदिया की व्यवस्था की गई।
जिसमें मानव सेवा संघ के तमाम समर्पित सदस्यों ने हिस्सा लिया।
समाजसेवी घनश्याम गुप्ता,पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, पूर्व रेल चालक अशोक कुमार, प्रशान्त साव, संजय बांका, महेश मरण्डी, योगी सिंह सुबोध शर्मा,रामविलास पासवान, सुरेश यादव, तपन रंगीला लक्ष्मी शंकर साव,मैना यादव इत्यादी।
आज भोजन सामग्री की सारा व्यवस्था दिल्ली के जानेमाने डॉक्टर एवं झाझा के वासी डॉक्टर बसन्त डालमिया जी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सहयोग किया।




















