[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

पुलिस अधिक्षक जमुई के निर्देश पर छापेमारी में दवा की पेटी सहित 23 लाख से अधिक केस बरामद

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 पुलिस अधीक्षक जमुई को मिली गुप्त सुचना के आधार पर एवं उनके निर्देश पर स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में सवारी ढोने वाली एक टेंपो वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवा के साथ 23 लाख रुपये से अधिक नगद केस बरामद किया गया है ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया , गठीत टीम के द्वारा बटिया बाजार के समिप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

जहाँ पर चकाई की ओर से आ रही उक्त टेम्पो वाहन की तलाशी ली गई , तलाशी के दौरान टेंपो पर सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि टेम्पो पर लदा दवा की पेटी ओर रुपयों से भरा केस को जप्त कर लिया गया है । गिरफ्तार तीनों वयक्ति से पुछताछ के बाद दवा और केस का मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इधर दवाइयों की जांच और कार्यवाई के लिए ड्रग्स विभाग जमुई को सुचना दे दी गई है जबकि पुलिस द्वारा बरामद 23 लाख 67 हजार 4 सो 97 रुपये नगद केस को आयकर विभाग की कर्मी द्वारा चारों व्यक्ति से पुछताछ एवं कार्यवाई की जा रही है ।

ज्ञात हो कि इतनी मोटी रकम ओर दवा की जप्ती के बाद गिरफ्तार व्यक्ति का नाम को गुप्त रखा गया है ।

Check Also
Close