Saturday 18/ 01/ 2025 

Dainik Live News24
16 विं वाहिनी एस एस बी के द्वारा पशु हैल्थ शिविर का आयोजनएनसीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन दिनारा विधानसभा के दावत में होगी कल प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह ग्राम पंचायत विकास योजना के सफल संचालन के लिए GPPFT फोरम का गठनदिव्यांग जनों के बीच किया गया कंबल वितरणअरवल जिला अधिकारी ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रथ का रवानाझोला छाप चिकत्सक ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन जच्चा बच्चा दोनो की गई जानSBAN कॉलेज डरहेटा लारी कॉलेज का लुटेरा, भ्रष्ट घमंडी प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद हुए निलंबित, महाविद्यालय को मिली आजादीएसटीएफ एवं रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 करोड़ की लॉटरी किया बरामदगिधा पैक्स चुनाव में दूसरी बार जीते कमलेश सिंहडिप्टी कमिश्नर की जांच में हुआ खुलासा अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मंडल वाराणसी सुभाष चंद्र यादव का एक चौंकाने वाली घटना सामने आई
बिहारराज्यरोहतास

शिक्षक समाज का दर्पण: आनंद किशोर सिंह

नम आंखों से  सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) शिक्षक समाज का दर्पण है।  विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए  हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।

उक्त बातें मध्य विद्यालय परासिया कला के पूर्व  प्रधानाध्यापक महेंद्र  प्रसाद  को   विद्यालय प्रांगण में आयोजित   महेंद्र प्रसाद के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए

बीइओ आनंद किशोर  सिंह ने कहा अब यह अपने जीवन की नई पारी खेलेंगे, हम ईश्वर से कामना करते है इनका आने वाला दिन खुशहाल रहे और यह स्वस्थ रहे

 वहीं विदाई समारोह 

अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए अंग वस्त्र और बुके साल दी।वहीं विद्यालय के छात्रों ने विदाई गीत भी गया, सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की।

सेवानिवृत्त हुए शिक्षक  महेंद्र प्रसाद  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह ने भी सम्मानित किया।

दावथ प्रखंड के पूर्व पंचायत सचिव कुंज नारायण सिंह ने उन्हें एक मृदभाषी समाज सेवी और बच्चों का हमदर्द बताया।

इस मौके पर लेखपाल रवि कुमार, बीपीएम अमन कुमार, प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर सिंह, अखिलेश राम, शिक्षक, मनोज कुमार, जय कुमार शर्मा, गुडू सर, धनजी कुमार, शिक्षिका, निभा कुमारी, मंजू कुमारी, उपस्थित रहे।

Check Also
Close