
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास): सनातन धर्म में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विशेष महत्व माना जाता है। जिसे भादो चौथ, भादवा चौथ, भाद्रपद चौथ, बहुला चौथा, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है।
भादवा चौथ व्रत के दिन स्त्रियां अपने संतान की दीर्घायु एवं सफलता के लिये व्रत रखती हैं। महिलाएं अपने संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए संकट चौथ का निर्जला व्रत रखती है। और चंद्रदेव की पूजा-आराधना का विधान है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती।व्रती अनु मिश्रा, ईशा पाठक,सुनैना देवी आदि महिलाओं को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किए।




















