[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
देशबिहारराज्यरोहतास

श्री कृष्ण से सीखें जीवन को सफल, सार्थक और यशस्वी बनाने के गुण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास) महाभारत के महानायक भगवान श्रीकृष्ण मानव इतिहास में मनुष्यता के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उनका गीता-उपदेश जीवन प्रबंधन का अनुपम ग्रंथ है और उनका व्यक्तित्व-कृतित्व गीता की साकार और प्रेरक कसौटी।

यदि हम प्रयास करें तो उनके जीवन से सीख लेकर पूरी 360 डिग्री पर अपने जीवन को सफल, सार्थक और उन्हीं की भांति यशस्वी बना सकते हैं। संसार की रणभूमि में अपने जीवन की महाभारत में जय के लिए कृष्ण के जीवन सूत्र ही लक्ष्य सिद्धि के कारगर मंत्र हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम का पर्याय है। वे मां, पिता, भाई बलराम, सखा अर्जुन और गोपियों सहित प्रकृति मात्र, यहां तक कि पशु-पक्षियों से भी सदैव प्रेम करते हैं।

कवि रसखान ने कृष्ण के प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए लिखा है कि शेषनाग, गणेशजी, शिव, विष्णु और इंद्र जिनकी महिमा का निरंतर गान करते हुए जिन्हें अनादि, अनंत, अखण्ड, अछेद व अभेद्य बताते हैं; वेद से नारद तक और शुकदेव से व्यास तक सारे ज्ञानी और साधक जिनके स्वरूप को जानने का प्रयत्न करते रहते हैं।

मगर जान नहीं पाते; ऐसे परम परमात्मा जब मानव रूप में श्रीकृष्ण अवतार ग्रहण करते हैं तो ग्राम्य बालाएं महज़ एक दोना भर छाछ के बदले उनसे नाच नचवाती हैं और ‘प्रेम’ के वशीभूत कृष्ण उनके समक्ष नाचने लगते हैं।

श्रीकृष्ण का समूचा जीवन संकट, संघर्ष और चुनौतियों की कथा है। उनका जन्म कंस के कारागार में हुआ। जैसे-तैसे नवजात कृष्ण सुरक्षित गोकुल पहुंचाए गए मगर बड़े होने तक पूतना सहित अनेक राक्षसों ने उन पर घात लगाई।

जरासंध के भय से उन्हें कुटुंब सहित मथुरा छोड़ द्वारका बसानी पड़ी। महाभारत का युद्ध हुआ जिसमें उनकी इकलौती बहन सुभद्रा के पुत्र अभिमन्यु की निर्मम हत्या हो गई।

गांधारी ने कृष्ण को उनके कुलनाश का शाप दिया और कृष्ण की आंखों के सामने उनका सारा कुटुंब आपस में लड़कर मर गया। मतलब आदि से अंत तक बहुत कुछ अप्रिय व कष्टदायक घटा।

बावजूद इसके कृष्ण की आंखों से कभी आंसू न निकले। हर प्रतिकूल परिस्थिति में कृष्ण सदैव मुस्कराते ही रहे। ईश्वर होकर भी साक्षी भाव से द्रष्टा बने सब स्वीकारते हुए सहज बने रहे।

श्रीकृष्ण स्त्रियों को मान देने व उनकी रक्षा करने में सदैव अग्रणी हैं। श्रीमद्‌भागवत पुराण के रासपंचाध्यायी में निर्मल प्रेम के लिए वे गोपियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं तो जन्मदात्री मां देवकी के साथ ही पालन करने वाली यशोदा की कृपा को पल-पल सादर बखानते हैं। वे भीम को प्रेरित कर स्त्रियों को बंदी बनाए रखने वाले जरासंध का वध कराकर बंदी स्त्रियों को मुक्त कराते हैं।

सखी द्रौपदी के मान की रक्षा के लिए चीर बढ़ाने का चमत्कार करते हैं तो अपने भांजे अभिमन्यु की मृत्यु के बाद उसकी विधवा उत्तरा का दुख दूर करने के लिए उसके मृत जन्मे पुत्र परीक्षित को पुनर्जीवित कर देते हैं।

गुरु सांदीपनि की पत्नी की आज्ञा पर खोए हुए गुरुपुत्र को वापस लाकर ‘गुरुदक्षिणा’ अर्पित करते हैं और क्रोधित गांधारी के कुलनाश सम्बंधी शाप को भी सिर झुकाकर स्वीकार लेते हैं। इसलिए कि कृष्ण स्त्री की महिमा को जानते और मानते हैं।

दीनबंधु दीनानाथ श्रीकृष्ण यूं तो सबके मित्र हैं लेकिन उनके जीवन में तीन मित्र अर्जुन, उद्धव व सुदामा की मैत्री जगप्रसिद्ध है। सुदामा गुरुकुल का मित्र है, उद्धव तरुणाई के और अर्जुन द्रौपदी स्वयंवर की पहली मुलाक़ात के बाद अंतिम सांस तक का।

श्रीमद्‌भागवत की कथाएं साक्षी हैं कि गुरुकुल में सुदामा के मुट्‌ठी भर अन्न को कृष्ण ने किस तरह कृतज्ञता पूर्वक याद रखा और द्वारकाधीश बनने के बाद सुदामा को धनधान्य देकर किस प्रकार मैत्री का ऋण चुकाया।

ज्ञान के अहंकार में डूबे उद्धव को प्रेम का पाठ पढ़ाने गोपियों के पास भेजा। अर्जुन से अपने अनन्य प्रेम में कृष्ण, इंद्र से भिड़ गए और खांडववन को जलने दिया।

पहले शांतिदूत बनकर कौरव सभा में गए फिर ईश्वर होकर भी महायुद्ध में मित्र के सारथी, संरक्षक व मार्गदर्शक बने।

मित्र कर्मपथ से विचलित हुआ तो गीता का उपदेश दिया और युद्ध में विजय के बाद मित्र कहीं अहंकारी न हो जाए, इसलिए युद्ध के बाद ‘अनुगीता’ सुनाई।

Check Also
Close