[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलेंगे ब्याज:- एसडीओ

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज के ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत कुल 9254 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

आगे बताते चलें की बिजली चोरी रोकने के लिए बिहार में विभाग ने एक अभियान के तहत घर-घर अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर लगने से विभाग समेत उपभोक्ताओं को भी काफी फायदे होंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

उपभोक्ता मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाले इन मीटरों में जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली खर्च कर पाएंगे। बता दें की उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने पर, वे दो दिनों तक बिजली का उपभोग कर सकते हैं।

इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह के 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः कट जाती है।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है तथा रात में भी कंपनी द्वारा बिजली नहीं काटी जाती है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरिफ एक समान है। स्मार्ट मीटर मे छ: महीने या उससे अधिक की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी।

बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज करने पर 2 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। तीन से छ: महीने की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7% की ब्याज मिलेगी।

ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 1% की अतिरिक्त छूट तथा तीन महीने तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 6.75% की ब्याज मिलेगी। सभी कनीय विद्युत अभियंता ने स्मार्ट मीटर के कार्यों मे उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

Check Also
Close