[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

बिषैले सर्प के काटने से एक महिला की मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 बुधवार की देर रात सोनो प्रखंड छेत्र के पेरा मटिहाना पंचायत अंतर्गत पेरा गाँव में बिषैले सर्प के काटने से स्व: हरी साह की 64 वर्षिय पत्नी पंचा देवी की मौत हो गई है । परिजनों ने औझा गुनी को बुलवाकर उसका झाड़फूंक करवाया लेकिन अंततः वे चार घंटे के बाद दुनिया को छोड़ गई ।

मौत की सुचना पाकर गुरुवार की सुबह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे पैरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल एवं पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार रंजन ने मृतक के परिजनों को धैर्य बंधाते हुए सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का आस्वासन दिया ।

साथ ही मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने शव की दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये नगद मृतक के परिजनों को सोंप दिये । इधर जहरीले सांप के काटने से हुई महिला की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सर्प दंश की शिकार महिला को उसके परिजनों द्वारा झाड़फूंक के चक्कर में नहीं पडकर इलाज के लिए किसी अच्छे चिकित्सक के पास ले गया होता तो शायद उसकी मौत नहीं होती , क्योंकि अब हर बिषैले जिव जंतु का जहर निकालने के लिए इन्जेक्सन आ गई है।

लिहाजा खबर पढ़ रहे सभी लोगों से निवेदन है कि यदि आपके गाँव में कोई भी व्यक्ति को जहरीले सर्प , बिच्छू तथा कोई भी बिषैले जीव जंतु डंक मार दे या दंश झेल रहे हों तो ओझाओं के चक्कर में नहीं पड़ें ओर उसे अविलंब उसकी जान बचाने के लिए किसी अच्छे अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज करायें ।

Check Also
Close