[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पद्म श्री लल‌ई सिंह यादव की 114 वीं जयंती धूमधाम से मनीं

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड कार्यालय प्रांगण में पद्मभूषण पद्म श्री सहित अनेकों साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कारों से उपाधि प्राप्त सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन के प्रबल प्रवर्तक परिनिर्वाणित ललई सिंह यादव जी की 114 वीं जयंती मनायी गयी।सभा के आयोजक भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश बौद्ध रहें।

वहीं व्यवस्थापन सह अध्यक्षता पुलिस कर्मी अरूण कुमार ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश बौद्ध एवं अरूण जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया ।वहीं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ प०चंपारण के प्रधान सचिव अरविंद रवि ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आज के इस युग में ललई सिंह यादव जी के आदर्शो को अपना कर एवं उनके बताए मार्गो पर चले बिना सामाजिक उन्नति नहीं हो सकती।

वहीं अरूण कुमार कहा कि ललई सिंह यादव जी ने सच्ची रामायण लिखकर सामाजिक क्रांति के मार्ग को प्रशस्त किया। प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश बौद्ध ने उनकी कीर्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने बहुजन महापुरुषों के विचारों को पढ़ने समझने एवं अनुशरण करने की जरूरत है,सभा के अंत में मिठाई खिलाकर सभी ने आभार जताया।

मौके पर एम डी आलम,अजय कुमार अधिवक्ता, रामू कुमार,संदीप यादव,एल के बिहारी, मैना टांड़ थाने के कर्मी सन्नी कुमार,वाहन चालक मुन्ना कुमार यादव, एस आई जयशंकर यादव, गृह रक्षा वाहिनी के मुन्ना कुमार, दीपक कुमार,संगम कुमार,राजू कुमार,विजय राम उपस्थित रहे

Check Also
Close