[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने पर बिलिंग साईकल से छूट जाएंगे उपभोक्ता

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के घरों मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टाल करवाना अनिवार्य है। यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो वे बिलिंग साइकिल से छूट जाएंगे और उनका बिजली कनेक्शन स्वतः कट जाएगा।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है और घर बैठे आसानी से उसे ऐप या फिर गूगल पे के जरिये रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह से नि:शुल्क इंस्टॉल किया जा रहा है।

सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने अख़बार के माध्यम से उपभोक्ताओं को यह भी जानकारी दी है की स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिये बिजली बिल के लिए एकमुश्त जमा की जाने वाली राशि पर उन्हें ब्याज प्राप्त करने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है

और ब्याज दर बैंकों की ब्याज दर से कहीं ज्यादा है। 2000 रुपये से अधिक का रिचार्ज करने पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त होगा।

इसी तरह तीन माह की खपत के बराबर एकमुश्त रिचार्ज करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और छह माह की अवधि का एकमुश्त रिचार्ज करने पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर 1 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज न कराने पर बिजली स्वतः कट जाएगी हालांकि, रात में बिजली नहीं काटी जाती है। बिजली कनेक्शन कार्य दिवस पर दिन में 10 बजे से 1 बजे के बीच काटा जाता है।

पर्व त्योहार के दौरान भी बिजली नहीं काटी जाती है। बेहतर यही होगा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की राशि खत्म होने से पहले ही उसे रिचार्ज कर लें।

उपभोक्ताओं को साइबर अपराधियों से बचाव करने के विषय में उन्हें सचेत किया गया कि बिजली विभाग के नाम पर किए जाने वाले फोन पर यकीन करके अनजान नंबर से भेजे गए किसी लिंक पर कतई क्लिक न करें। ऐसा करते ही साइबर अपराधी उनके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर सकते हैं।

बिजली विभाग की तरफ से इस तरह का कॉल नहीं किया जाता है, यदि उन्हें इस तरह का कोई कॉल आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं किसी भी तरह की जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक नंबर और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

किसी तरह का संशय होने पर बिजली विभाग के नजदीक के ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसी तरह की भ्रांति का शिकार न हों।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पुराने मीटर जैसा ही है। इसको इंस्टाल करने से बिजली की अधिक खपत नहीं होती है। जितनी बिजली का इस्तेमाल करेंगे, मीटर उतनी की ही रीडिंग करेगा।

Check Also
Close