[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

विवाहित महिला ने की फांसी लगाकर आत्म हत्या, माइके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुराहा गाँव में बिति बुधवार को एक विवाहित महिला ने गृह कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है । मृतिका भुराहा गाँव निवासी अजय शर्मा की पत्नी कविता देवी बताया गया है ।

घटना की सुचना पाकर मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच प्रकृया पुरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जमुई भेज दिया ।

इस मामले पर मृतक महिला के पिता अरुणमाबांक गाँव निवासी सीताराम शर्मा के द्वारा ससुराल वालों पर दहेज की मांग पुरी नहीं करने पर अपने पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है ।

बताया गया है कि घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों के द्वारा महिला को डांट फटकार लगाई गई थी , जिस पर महिला ने घर का दरवाजा बंद कर लिया ओर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।

माइके वालों द्वारा पांच लाख रुपये दहेज़ की मांग पुरी नही करने पर ससुराल पक्ष के सभी लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने हत्या ओर आत्म हत्या की जांच पड़ताल में जुट हुई है , सत्यता की जांच पुरी होने पर कानुनी कार्यवाई की जायेगी । इधर ससुराल पक्ष के सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गया है ।

मृतका के पिता ने बताया कि मे अपनी पुत्री कविता की शादी यथा शक्ति दान दहेज देकर हिंदू रिति रिवाज के अनुसार पिछले वर्ष 2021 मे गंदर पंचायत के भुराहा गाँव निवासी अजय शर्मा के साथ किया था।

शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा पांच लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए पुत्री के साथ मारपीट करने लगा ओर अंततः उनकी मांग को पुरी नही करने पर उन लोगों ने हमारी पुत्री को मार डाला ।

Check Also
Close