Saturday 15/ 11/ 2025 

Dainik Live News24
मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजनसशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजननेपाल की मासूम बेटी को भारत नेपाल बोर्डर रक्सौल बीरगंज से तस्कर के चंगुल से बचायामतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंधदूसरे चरण का मतदान नोखा में शांतिपूर्ण संपन्न92 वर्षीय पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ने किया मतदानपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मां आशावारी मंदिर दावथ में किया पूजा अर्चना
बिहारराज्यरोहतास

जग नारायण+2 विद्यालय के छात्र छात्राओ ने खेल कूद में विद्यालय का नाम किया रौशन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ(रोहतास) जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जगनारायण इंटर स्तरीय विद्यालय के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम..

कबड्डी U-17 (बालिका वर्ग ) में चेनारी रेडिया हाई स्कूल को 15अंकों से मात देकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों मे गोलू कुमारी कप्तान,सुषमा कुमारी, शालू कुमारी, अंशु कुमारी, ख़ुशी कुमारी, निशा कुमारी,मीना कुमारी,रूचि कुमारी,ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी शामिल है, इनमे चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।

सोनम, आयशा और निशा ने गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

बॉक्सिंग 55 किलोग्राम में सोनम कुमारी और आयशा कुमारी 52 किलोग्राम भार में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती में भी प्रेम रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

एथलेटिक्स 200मीटर की दौड़ में निशा कुमारी प्रथम,गोला में पुनः सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और आइशा कुमारी ने डिसकस में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार पुनः अपना जलवा कायम रखा।

1500 मी दौड़ में प्रिंस कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 400मी दौड़ में ऋतिक कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त कियाव विनय कुमार ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया।

खेल शिक्षक श्री लालजी पासवान के अथक प्रयास और प्रधानाचार्य राजेश रंजन चौधरी के उत्साह वर्धनसे खिलाड़ियों ने अपना दम ख़म दिखाया।

वरीय शिक्षक संतोष रंजन ने बताया की खिलाड़ियों में ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा गया. श्री सतीश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार, सरोज दूबे, आभा सिन्हा, अजीत कुमार सहित सभी शिक्षक छात्रों की सफलता पर काफी गदगद दिखाई दिए तथा अपना आशीर्वाद दिया।

Check Also
Close