[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

लाखों रुपये के गांजा सहित तस्कर इनरवा देवीगंज से धराया

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा पुलिस और नगरदेही एसएसबी के जवानों ने नेपाल से लाखों रुपये के गांजा लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई में बाइक को भी जप्त किया गया है।

इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की संध्या सात बजे करीब थाना क्षेत्र के देवीगंज के पास से भारत नेपाल पिलर संख्या 420/ 7 से नेपाल क्षेत्र से बाइक से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने की सूचना मिली।

तुरंत नगरदेही एस‌एसबी से समन्वय बना कर नाका लगा दिया गया ।तब तक एक बाइक सवार आता दिखाई दिया पुलिस और एस‌एसबी के जवानों ने उस संदिग्ध बाइक सवार को रोकना चाहा।

लेकिन वह भागने के प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे धर दबोचा । जब पकड़े गए बाइक की जांच की गयी तो वाटर प्रूफ पैकेट में रखा हुआ गांजा बरामद हुआ।

जिसका वजन 5 किलो हुआ। उन्होंने बताया कि बाइक के में छुपा कर ला रहे पांच किलो गाजर के साथ पकड़ा गया तस्कर मानपुर थाना क्षेत्र के तिलोजपुर गांव का रहने वाला राजेश मंडल है।

जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो लाख रूपये आंकी गयी है। वहीं गांजा तस्कर राजेश मंडल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close