[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

संत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाघ ने सात और बकरियों को मार खाया, लोगों में भय

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत के पुरैनीया गांव से उत्तर ईख के खेत से निकले बाघ ने सात बकरियों को मार कर खा लिया है ।पुरैनिया से लेकर जंगल तक के रास्ते में सात बकरियों के शव जीर्ण शीर्ण अवस्था पाये गये हैं ।

मंगुराहा वन रेंज के प्रभारी रेंजर सुजीत कुमार ने आठ बकरियां का बाघ के द्वारा मार कर खा लेने की बात स्वीकार किया है।एक बकरी गुरूवार के सुबह और सात अन्य बकरियों का शुक्रवार के सुबह तक बाघ के द्वारा मार दिये जाना का मामला वन विभाग के जांच में मिला है।

रेंजर ने बताया कि विभागीय प्रकिया के तहत पशुपालकों को मुआवजा दिया जायेगा।उधर बाघ के द्वारा कुल आठ बकरियां का मारकर खा जाने से पशुपालकों में काफी भय व्याप्त है। मानपुर थाना क्षेत्र के चक्रसन ,पुरैनिया ,मानपुर, लौकर गम्हरिया आदि गांव के ग्रामीणों में बाघ को लेकर काफी डर समाया हुआ है ।

हालांकि रेंजर सुजीत कुमार ने जिस बाघ के द्वारा आठ बकरियों का शिकार किया गया है उसे बाघ को जंगल में वापस लौटने की बात की है। फिर भी उन्होंने लोगों को अलर्ट रहने का अनुरोध किया है ।वहीं मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि बाघ को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस काफी सजग है ।

उन्होंने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र का ज्यादातर एरिया जंगल से सटे ही है। ऐसे में चौकीदारों को गांव में विशेष सजग करने का निर्देश दिया गया है। चौकीदारों को ताकिद किया है कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जाकर बाघ के बचाव के बारे में समझायें।

कोई भी आदमी शाम या रात में खेतों की तरफ नहीं जायें। रात में अनावश्यक गांव में नहीं निकले ।पुलिस प्रशासन वन विभाग से समन्वय कर जंगली जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता के सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।

उल्लेखनीय है कि मानपुर के पुरैनिया गांव से उत्तर वन रेंज से सटे गन्ना के खेत से गुरुवार को निकले बाघ ने एक बकरी का शिकार किया था ।हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि अन्य आठ बकरियां को बाघ ने अपने कब्जे में रखकर रखा है। जो सही साबित हुआ।

Check Also
Close