[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पचरूखी विद्यालय में दिखा कोबरा, मची अफरातफरी, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचरुखी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।जब एक कोबरा सांप विद्यालय परिसर में घुस गया था ।

कोबरा को देख छात्र-छात्राओं में भय का माहौल हो गया गया। हालांकि शिक्षकों ने उस कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। प्रधानाध्यापक राजेश प्रसाद तथा शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार विद्यालय में परीक्षा का काम चल रहा था।

इसी दौरान एक कोबरा सांप विद्यालय में घुस गया और चौथे वर्ग कक्ष की ओर जाने लगा। छात्र छात्राओं ने जब सांप को देखा तो वे हो हल्ला करने लगे। तब शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुये कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरे में रखा।

रेस्क्यू किये गये कोबरा को नदी के तरफ ले जाकर छोड़ दिया गया। उसके बाद सबों ने राहत की सांस ली। शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में भी आधा दर्जन से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर नदी में फेंका जा चुका है।

विद्यालय के फर्श भी टूटे पड़े हैं। जिसके कारण विद्यालय के अंदर घुसने वाले सांपों को देखना मुश्किल होता है। फिर भी विद्यालय प्रबंधन छात्रों के सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close