[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

मजदूरी करने सउदी अरब गया 25 वर्षिय युवक की मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

सउदी अरब मजदूरी करने गया एक 25 वर्षिय युवक की मौत हो गई है । मौत की सुचना पाकर परिजनों मे हाहाकार मच गया है । मृतक जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत पेरा मटिहाना पंचायत स्थित भरतपुर गाँव निवासी कमरुद्दीन अंसारी का 25 वर्षिय पुत्र सज्जाद अंसारी बताया गया है ।

वे पिछले चार महीने पुर्व अपने बाल बच्चों का भरण पोषण के लिए मजदूरी करने सउदी अरब गया हुआ था । जहाँ पर बिते शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब उसकी मौत हो गई है । इसकी जानकारी परिजनों को शनिवार की देर रात को मिली । सुचना पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

बताया गया है कि सज्जाद अंसारी अपने घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था , जिसकी अचानक हुई मौत से बाल बच्चों का पेट की भुख मिटाने की गहरी नौबत आ गई है । सज्जाद अंसारी अपने पिछे माता , पिता , पत्नी सहित एक पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़कर इस दुनिया से सदा के लिए अल्लाह के प्यारे हो गये ।

परिजनों ने बताया कि सज्जाद अंसारी सउदी अरब में एक कार गैराज मे काम कर रहा था , जहाँ पर उसकी मौत हुई है । किन कारणों से उसकी मौत हुई है इसका पता नहीं चल सका है ‌।

Check Also
Close