[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

कचरा प्रोसेसिंग यूनिट भवन में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड के सगरौवा महुअवा पंचायत के भलुवहिया में बन रहे कचरा प्रोसेसिंग यूनिट भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर वार्ड सहित ग्रामीण भड़क उठे । वार्ड सदस्य विवेक कुमार बैठा के नेतृत्व में एक जुट होकर निर्माण स्थल पर पहुंचे और घटिया सामग्री को लेकर विरोध जताया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ दीपक राम को आवेदन देकर जांच करते हुये कारवाई की मांग की है। अनियमितता पर आक्रोशित वार्ड सदस्य विवेक कुमार बैठा, नरेश पंडित,रामायण यादव, नागेंद्र दास ,रामअवध दास ,रमेश पंडित,भोकट दास ,राजन कुमार, भूटेली दास ,राजेश प्रसाद, अच्छेलाल राम,  नवलकिशोर यादव आदि ने बताया कि भलुवहिया में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट बनने का काम शुरू हुआ तो भवन के नींव कार्य में ही अनियमितता बरती जा रही है।

भवन निर्माण में बिना अभिकर्ता और जेई के रहते घटिया ईट से जिससे कोई अपना घर का नींव कभी बना ही नहीं सकता है उस घटिया ईट से कचरा प्रोसेसिंग यूनिट भवन के नींव कार्य को किया जा रहा है। बालू जो लगाया जा रहा है वो तो बिल्कुल निम्न स्तर का है।उस बालू से अपना कोई घर नहीं भरता है।उस बालू से काम हो रहा है।

आक्रोशित ने बताया कि जब कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के भवन की नींव में ही अनियमितता बरती जा है तो उस भवन के भविष्य का क्या होगा । मुखिया पति से कहने पर कहते हैं कि जहां जाना है‌। वहां जाईये।भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत बीडीओ से कर जांच करते कार्रवाई की मांग की गयी।

इधर बीडीओ दीपक राम ने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में भवन निर्माण के नींव कार्य में लगायें जा रहे घटिया ईंट को वहां से हटाया जायेगा।प्राक्कलन के अनुसार ही काम पूरा होगा। अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

Check Also
Close