[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बॉर्डर से एक हजार पांच सौ चौबीस शराब की बोतलें जब्त, एक धराया

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से भारी मात्रा में शराब की खेप को जप्त किया है। साथ में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से शराब की खेप लेकर धंधेबाज भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के फिराक में है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए चमरी माई स्थान के समीप पुलिस बल को कारवाई के लगाया गया। इसी दौरान माथे पर बोरा लिए चमरी माई मंदिर के पास से कुछ लोग रविवार के अहले सुबह आते दिखाई दिये।

जब उक्त लोगो को पुलिस ने रोकना चाहा तो सभी व्यक्ति माथे पर लिये बोरें को फेंक कर भागने लगे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दौड़कर भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहें। वही पुलिस ने जब बोरे की जांच की तो जांच के दौरान 300 एमएल के 1524 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब तथा 60 लीटर देसी चुलाई शराब पाया गया। जिसका कुल वजन 517 लीटर हुआ।

वही शराब के साथ धराया धंधेबाज परसा जिला नेपाल के लंगडी थाना अंतर्गत टिहुकी गांव निवासी धनंजय ठाकुर उर्फ कुलदेव ठाकुर है। मामले में पांच अन्य अज्ञात को भी नामजद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये धंधेबाज के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close