[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, पांच युवक गंभीर रूप से हुये घायल

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिड़ारी बरवा परसौनी मुख्य पथ में खेल मैदान के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।

जबकि पांच अन्य युवक घायल हो गये।मृतक बाइक सवार इनरवा के पिड़ारी निवासी फैयाज अंसारी का पंद्रह वर्षीय पुत्र फजील अंसारी है।

जबकि घायलों में पिड़ारी के सतीश गिरी का पुत्र आशीष गिरी (15 वर्ष),बरवा परसौनी के बरवा परसौनी गांव निवासी ध्रुप यादव के पुत्र सोनू यादव (16 वर्ष),भोला गद्दी के पुत्र नसरुद्दीन गद्दी(16 वर्ष), हीरालाल गद्दी के पुत्र नजालम गद्दी(17 वर्ष),खुर्शेद गद्दी (14 वर्ष) शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को मृतक फैयाज अंसारी अपने दोस्त आशीष गिरी के साथ उसके लिए जिउतिया का दुध लाने बारवा परसौनी गांव गया हुआ था।

जहां से दुध लेकर वापस लौट रहा था।तभी मुख्य पथ में खेल मैदान के समीप पिड़ारी से बरवा परसौनी की ओर जा रहे दूसरे बाइक सवार से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी।

दोनों बाइक की गति इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों का नियंत्रण नहीं हो पाया।जिससे आमने-सामने की भीषण टक्कर में फजील अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

अन्य पांच युवक खून से लथपथ गंभीर हालत में सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। वही रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायल अवस्था मे पड़े किशोरो को देख इसकी सूचना इनरवा पुलिस को दिया।

थानाध्यक्ष बसंत कुमार के निर्देश पर पहुंची डायल 112 की टीम सहित ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ पहुंचाया गया।

जहां फैयाज अंसारी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया है।

वहीं इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतक फैयाज अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Check Also
Close