[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsजमुईदेशबिहारराज्य

झांझी नदी में डुबने से एक व्यक्ति की मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

झांझी नदी में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मृतक की पहचान बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियारी पंचायत के कोरियासार गाँव निवासी स्व: साधु रविदास का 53 वर्षिय पुत्र कारु रविदास के रूप में की गई है ।

बताया गया है कि कारु रविदास गुरुवार की देर शाम घर से निकला था लेकिन शुक्रवार की सुबह तक घर वापस नहीं लोटने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई , खोजने के दौरान कारु रविदास का शव

झांझी नदी के एक छोर पर बरामद किया गया है । बताया गया है कि कारु रविदास शौच करने के बाद पानी लेने नदी मे गया होगा तभी अचानक तैज बारिश के कारण झांझी नदी मे आई बाढ़ की चपेट में आ गया

और पानी की तैज बहाव में बहते हुए डुबकर उसकी मौत हो गई है । अचानक हुई मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

स्थानीय लोगों की मदद से कारु रविदास की शव को नदी से बाहर निकाला गया है । मृतक कोरियासार गाँव निवासी सह राशन डीलर भीम रविदास का चचेरा भाई बताया गया है ।

इसकी घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई है । सुचना प्राप्ति से घंटो बाद पहुंचे बटिया थाना की पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जमुई सदर भेज दिया ।

Check Also
Close