[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचाशिक्षक मणिनाथ पाठक सिर्फ शिक्षक नहीं थे बल्कि वे समाज के एक कुशल नैतिक मार्गदर्शक भी थे: शिक्षकगण
बिहारराज्यरोहतास

नोखा भाजपा द्वारा चलाया गया गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर नोखा विधानसभा के नोखा नगर में काली मंदिर में स्वच्छता अभियान भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा चलाया गया तत्पश्चात महापुरुषों की प्रतिमा में नोखा बस स्टैंड स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज चंदेल और संचालन नोखा ग्रामीण उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने किया।सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के मुख अतिथि जिला महामंत्री विजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा रमेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,उमाशंकर प्रसाद,धनजी सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बिहारी गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य रवि सिंह, उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, कल्याण सिंह,महामंत्री रमता यादव, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया कौशल कुमार,पंचायत अध्यक्ष अखिलेश कुमार,मनोज तिवारी टिंकू कुमार,लकी कुमार,सोनू कुमार,मुन्ना सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर समापन में आज गांधी जयंती के दिन स्वच्छता अभियान और महापुरुषों की प्रतिमा साफ सफाई और माल्यार्पण रोहतास जिले के सभी विधानसभा में हो रहा है।

उसी कड़ी में नोखा काली मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश सेवा परमो धर्म और स्वच्छता ही स्वस्थ एवम सुखी जीवन का आधार है !

Check Also
Close