[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

प्रशासन द्वारा निकला गया फ्लैग मार्च

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ(रोहतास): बिक्रमगंज पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में है। रविवार को देर शाम दावथ प्रखंड क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

दावथ, कोआथ , मलियाबाग, बभनौल क्षेत्र का भ्रमण किया । जिसका नेतृत्व एसडीएम अनिल बसाक एसडीपीओ कुमार संजय ने किया।

एसडीएम ने बताया की दुर्गा पूजा में किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च के द्वारा शांति बनाए रखने के लिए आवाहन किया।

आगे कहां सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले सामाजिक तत्वों पर पुलिस अपनी नजर बनाए रखी है साथ ही उन्होंने अपील किया की भ्रम फैलाने वाले पोस्ट से दूर रहे आपसी सौहार्द्य के साथ मिलकर इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाएं।

वही एसडीपीओ कुमार संजय ने बतलाया की चौक चौराहे भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

पूरे प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन की गाड़ी गश्ती पर रहेगी असमाजिक तत्वों पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध है अगर इसका उल्लंघन कोई करते हुए पाया गया तो उसी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सभी पूजा समितियां से बने हुए नियम को पालन करने का अपील किया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार अंचलाधिकारी सौरभ कुमार, थानाध्यक्ष कृपाल जी , नगर पंचायत कोआथ के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे ।

Check Also
Close