[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बिहारराज्यरोहतास

दावथ: मां का पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर बुधवार को दुर्गा पंडालों एवं देवी मंदिरों में मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी।

साक्षात मां के दर्शन करने को उतावले हर उम्र के भक्त पूजा पंडाल तक पहुंचने लगे। पूरे दिन मां की पूजा-अर्चना होती रही। भक्त भी मां की आराधना में लीन रहे।

वहीं श्री दुर्गा पूजा समिति दावथ के प्रांगण में पंडित चारों धाम मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूज अर्चना करा कर मां का पट खुलवाया। पूजा स्थल पर भी जय माता दी की उद्घोष के बीच मां के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा।

पट खुलने के बाद से ही लगातार पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने मां दुर्गा की पूजा की। इस दौरान भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सलामती की मन्नत मांगी।

शुभ मुहूर्त में घंटे-घड़ियाल एवं शंख ध्वनियों के बीच पट खोलने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्ति गीतों की गूंज उठने लगी। या देवी सर्व भूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता जैसे महामंत्र से गूंजते रहे।

प्रखंड क्षेत्र के दावथ, बभनौल,मालियाबाग, कोआथ,योगिनी, चौराती आदि जगहों पर दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालु हुए पूजा-पाठ करते दिखे गए।वही पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन भी हर जगह दल बल के साथ नजर आए।

Check Also
Close